Showing posts with label Chalisa. Show all posts
Showing posts with label Chalisa. Show all posts

Wednesday, 10 July 2019

Shiv Chalisha in Hindi


श्री शिव चालीसा

जय गणेश गिरिजा सुवन मंगल मूल सुजान
कहत अयोध्यादास तुम देव अभयवरदान

चौपाई

जय गिरिजा पति दिन दयाला, सदा करत संतन प्रतिपाला ।
भाल चंद्रमा सोहत निके, कानन कुंडल नाग फनिके ॥

अंग गौर सिर गंग बहाये, मुंड माल तन छार लगाए ।
वस्त्रखाल व्याघाम्बर सोहे छबिको देख नाग मुनि मोहे ॥

मैना मातुकी हये दुलारी, वाम अंग सोहत छबि न्यारी ।
कर त्रिशूल सहित छबि भारी, करत सदा शत्रु न क्षयकारी ॥

नंदी गणेश सोहे तहं कैसे, सागर मध्य कमल है जैसे ।
कार्तिक श्याम और गणराऊ, या छबी को कहीं जात नहीं काऊ ॥

देवन जबहि जाय पुकारा, तबही दुःख प्रभु आप निवारा ।
कियो उपद्रव तारक भारी, देवन सबमिली तुम्ही जुहारी ॥

तुरत षडानन आप पठायऊ. लव-निमेष महं मारी गिरायऊ ।
आप जलंधर असुर संहारा, सुयश तुम्हारा विदित संसारा ॥

त्रिपुरासुर संग युद्ध मचाई, सबहि कृपा करलीन बचाई ।
किया तपहिं भगीरथ भारी, पूरव प्रतिज्ञा तासु मुरारी ॥

दानिन महं तुम सम कोउ नाही, सेवक स्तुति करत सदाहीं ।
वेद नाम महिमा तव गाई, अकथ अनादि भेद नही पाई ॥

प्रगटे उदधि मंथनमे ज्वाला, जरत सुरासुर भये बिहाला ।
कीन्ह दया तह करि सहाई, नीलकंठ तब नाम कहाई ॥

पूजन रामचंद्र जब कीन्हा. जितके लंक विभीषण दीन्हा ।
सहस्त्र कमल में हो रहे धारी, कीन्ह परीक्षा तबही मुरारी ॥

एक कमल प्रभु राखेउँ जोई, कमलनयन पूजन चह सोइ ।
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर, भये प्रसन्न दिए इच्छित वर ॥

जय जय जय अनंत अविनाशी, करत कृपा सबके घटवासी ।
दुष्टसकल नित मोहि सतावै, भ्रमत रहे मोहि चैन न आवे ॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो, यह अवसर मोहि आन उबारो ।
लइ त्रिशूल शत्रुनको मारो, संकटसे मोहि आन उबारो ॥

मात पिता भ्राता सब कोई, संकट में पूछत नही कोई ।
स्वामी एक है आशा तुम्हारी, आय हरहु अब संकट भारी ॥

धन निर्धन को देत सदाहीं, जो कोई जाचे वो फल पाहि ।
स्तुति कोह विधि करो तुम्हारी, क्षमहु नाथ अब चूक हमारी ॥

शंकर हो संकट के नाशन, विध्न विनाशन मंगल कारन ।
योगी यति मुनि ध्यान लगावै, नारद शारद शीश नमावै ॥

नमो नमो जय नमः शिवाय, सुर ब्रह्मादिक पार नही पाये ।
जो यह पाठ करे मन लाई, तो पर होत है शम्भू सहाई ॥

ऋनिया जो कोई हो अधिकारी, पाठ करें सो पावनकारी ।
पुत्रहीन कर इच्छा कोई, निश्चय शिव प्रसाद तेहि होइ ॥

पंडित त्रयोदशी को लागै, ध्यानपूर्वक होम करावै ।
त्रयोदशी व्रत करे हमेशा, तन नाही ताके रहे कलेशा ॥

धूप दीप नेवैद्य चढावै, शंकर सन्मुख पाठ सुनावै ।
जन्म जन्म के पाप नसावै, अंतवास शिवपुर को पावै ॥

कहे अयोध्यादास आस तुम्हारी जानी सकल दुःख हरहु हमारी

दोहरो -

नित्य नेम करि प्रातही, पाठ करो चालीस, तुम मेरी मनोकामना, पूर्ण करहो जगदीश ।
मागसर छठ हेमंत ऋतु, संवत चौशठ जान, अस्तुति चालीसा शिव ही, पूर्ण कीन्ह कल्याण ॥

બાર જ્યોતિર્લીંગ મહિમા સ્તોત્ર

 सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये ज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम् | भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये || १|| श्रीशैलशृङ्गे विबुधातिस...